इंदौर महिला प्रकोष्ठ अग्रवाल समाज के “लव यू जिन्दगी” कार्यक्रम की श्रृंखला में शुक्रवार 27 मार्च को माणिकबाग रोड स्थित ब्लू फेयरी, एमरॉल्ड बिज़नेस पार्क, दूसरी मंजिल पर दोपहर 3.30 बजे से रंगारंग मस्ती धमाल के साथ ही सखियों के लिए मुख्य अतिथि आहार विशेषज्ञ शैफाली पाठक बताएंगी कि संतुलित आहार के लिए ग्रीष्म काल में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। इसी तरह इंस्टाग्राम इन्फ्लूएंसर शौर्य निगम बताएंगे कि गर्मी के दिनों में अपने शरीर और मस्तिष्क को किस तरह ठंडा रखा जाए। प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रतिभा मित्तल ने बताया कि इस अवसर पर मौज मस्ती के साथ तम्बोला और अन्य रंगारंग मस्तीभरे आयोजन भी रखे गए हैं। कार्यक्रम में प्रकोष्ठ से जुडी 100 से अधिक सखियाँ शामिल होंगी।
