अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति एवं बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन के तत्वावधान में अगला शिविर 4-5 अप्रैल को दिव्य शक्ति पीठ में

इंदौर अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति, बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं हेल्थ फॉर भारत फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में श्रीमती नीनादेवी अग्रवाल की पुण्य स्मृति में चलाए जा रहे स्वास्थ्य परीक्षण अभियान के अंतर्गत स्कीम 140, आंचल नगर स्थित अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के हाईटेक भवन पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में रविवार को 610 से अधिक समाज बंधुओं ने शामिल होकर अपनी विभिन्न 32 प्रकार की जांचे कराई। शिविर का शुभारंभ सुबह अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के पूर्व अध्यक्ष राम ऐरन, श्रीमती मंजू ऐरन, कुलभूषण मित्तल कुक्की, प्रह्लाद अग्रवाल, पीपल्याहाना अग्रवाल संगठन के पूर्व अध्यक्ष श्याम अग्रवाल, संयोजक किशोर गोयल, अरविन्द वेल्यूअर, सुशील बैरीवाला ने महाराजा अग्रसेन का चित्र पूजन कर किया। शिविर के समापन अवसर पर हेल्थ फॉर इंडिया के 20 डॉक्टर्स की टीम का सम्मान भी किया गया।
अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गोयल एवं बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन के प्रमुख विनोद अग्रवाल के मार्गदर्शन में शिविर में पहले दिन 452 तथा दूसरे दिन 610 समाज बंधुओं ने आकर अपनी जांचे कराई। इस तरह आंचल नगर में कुल 1062 समाज बंधुओं ने अपनी जांचे कराई। अब तक आयोजित किए गए 4 स्वास्थ्य शिविरों में लगभग 4600 समाज बंधुओं ने अपनी जांचे कराई है। इस अभियान में 5 हजार समाज बंधुओं की जाँच करने का लक्ष्य रखा गया था जो समय से पहले ही पूरा होने जा रहा है क्योंकि अभी 3 शिविर और लगना बाकी है। इन शिविरों के दौरान दिलचस्प बात यह भी रही कि अब तक 50 समाज बंधुओं ने ब्लड डोनेशन का पुण्य लाभ भी उठाया है। हेल्थ फॉर भारत फाउंडेशन की टीम के चिकित्सक इस अभियान में भी जुटे हुए हैं।
शिविर संयोजक किशोर गोयल, अरविन्द वेल्यूअर ने बताया कि रविवार को आंचल नगर में आयोजित शिविर में पद्म जैन, मदनलाल अग्रवाल तिलक नगर, अरविन्द बागड़ी, राजकुमार अग्रवाल, हीरालाल मोदी, नरेश चोटी, भरत शारलिया, वीणा बिंदल, रूबी जैन, पिंकी गुप्ता, डॉ. तरु गुप्ता एवं शीतल तोडीवाला सहित अनेक समाज बंधुओं ने सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर हेल्थ फॉर भारत फाउंडेशन की प्रमुख डॉ. विनिता कोठारी एवं उनकी टीम के 20 चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के सदस्यों का आयोजकों की ओर से सम्मान भी किया गया। टीम ने सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक सभी तरह की जांचे पूरी की। अगला शिविर 4-5 अप्रैल को दिव्य शक्ति पीठ पर सुबह 8 बजे से आयोजित होगा।
