मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाई स्कूल और हायर सेकंडरी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम 20 अप्रेल तक आने की संभावना है मूल्यांकन कार्य हेतू सभी केन्द्रों पर 31 मार्च तक की समय सीमा तय की गई है जो छात्र परीक्षा में पास नहीं हो पाएंगे, उनकी पूरक परीक्षा जून-जुलाई के बजाय 7 मई से ही शुरू हो जाएगी।
वर्तमान में हाई स्कूल और हायर सेकंडरी की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में है। दो चरण पूरे हो चुके हैं, जिनमें करीब 2 लाख कॉपियां जांच ली गई हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 31 मार्च तक मूल्यांकन कार्य समाप्त कर लिया जाएगा। इस बार मंडल ने सख्त निर्देश दिए हैं और शिक्षकों को दो दिन के अंदर बाकी कार्य पूरा करने को कहा गया है। पिछले वर्ष रिजल्ट 6 मई को जारी हुआ था ।
