प्रभादेवी स्थित रवीन्द्र नाट्य मंदिर पर मिलेगा 37 वां ग्लोबल लेजेंड्स अवार्ड

इंदौर
शहर के वरिष्ठ मुद्रा शास्त्री एवं राष्ट्रीय मुद्रा परिषद के संयोजक गिरीश शर्मा आदित्य के नाम शुक्रवार 10 अप्रैल को मुंबई के प्रभादेवी स्थित रवीन्द्र नाट्य मंदिर में संस्था द स्माइलिंग सोल्स की मेजबानी में आयोजित कार्यक्रम में एक नया कीर्तिमान बनेगा। उन्हें इस संस्था की ओर से भारतीय मुद्रा जगत में 55 वर्ष के लम्ेक सेवाकाल के दौरान डेढ़ लाख से अधिक सिक्कों के संग्रह, टेराकोटा, खनिज और कलाकृतियों के संग्रह तथा ब्रिटिश म्यूजियम लंदन और ऑक्सफ़ोर्ड में व्याख्यान सहित अब तक मिले 36 जीवन गौरव अवार्ड एवं मुद्रा रत्न जैसे सम्मानों के लिए 37 वीं बार “ग्लोबल लेजेंड्स अवार्ड” प्रदान किया जाएगा।
संस्था द स्माइलिंग सोल्स ने गिरीश शर्मा को इस आयोजन में आमंत्रित करते हुए उनकी उपलब्धियों को भी कार्यक्रम स्थल रवीन्द्र नाट्य मंदिर पर प्रदर्शित किया है। उन्हें इंदौर में प्रतिवर्ष मुद्रा प्रदर्शनी के आयोजन और मुद्रा पर केन्द्रित उनकी पुस्तकों के प्रकाशन के लिए भी चयनित किया गया है। गिरीश शर्मा आदित्य को हाल ही में मुंबई के ही ख्याल समूह ने 1 लाख रुपए का नगद पुरस्कार भी प्रदान किया है। इस तरह उन्हें अब तक अनेक अवार्ड मिल चुके हैं। अब मुंबई में मिलने जा रहे इस 37वें अवार्ड के लिए देश के प्रमुख मुद्रा विद्वानों एवं लोकतंत्र सेनानियों ने उन्हें बधाइयाँ दी हैं।
