
इन्दौर अग्रवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी, मध्य भारत अग्रवाल सभा एवं संयोगितागंज अग्रवाल सभा सहित विभिन्न अग्रवाल संगठनों और स्नेह नगर रहवासी संघ के प्रमुख रमेश गुप्ता पीठेवाले ने शुक्रवार को अपने परिजनों सहित वैशाख शुक्ल अष्टमी के उपलक्ष्य में केशरबाग रोड स्थित अहिल्यामाता गौशाला पहुंचकर सप्त गौमाता मंदिर में लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना कर पं. मुकेश शास्त्री ने निर्देशन में गौसेवा की। शनिवार को शाम 6 बजे से माहेश्वरी मांगलिक भवन पर खाटू श्याम भजन संध्या का दिव्य आयोजन भी रखा गया है।
इस अवसर पर समाजसेवी शैलेन्द्र गुप्ता आयोजन, भगवान गुप्ता, दीपक गुप्ता मोंटी, हेमंत अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में स्नेहीजन भी मौजूद थे। गौशाला प्रबंध समिति के संयोजक सीके अग्रवाल एवं अन्य सहयोगी बंधुओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अनेक गौभक्तों ने ग्रीष्मकाल में मूक परिंदों की सेवा का संकल्प लेते हुए गौशाला में गौसेवा के साथ ही अपने घर-आंगन में दाना-पानी के सकोरे रखने का संकल्प भी व्यक्त किया। शनिवार को शाम 6 बजे से एबी रोड, चिड़ियाघर के सामने स्थित माहेश्वरी मांगलिक भवन पर खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन भी रखा गया है जिसमें प्रख्यात भजन गायक मोहित जैन, यश शर्मा और पीयूष भावसार अपने साथियों सहित अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम संयोजक मोंटी गुप्ता ने बताया कि खाटू श्याम बाबा का दरबार सजाकर 56 भोग एवं अखंड ज्योत के दर्शन भी होंगे।
