वैकल्पिक चिकित्सक संघ, जिला इंदौर ने इलेक्ट्रो होम्योपैथी की मान्यता हेतु मध्य भारत शासन के उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला जी को ज्ञापन सौंपा
इलेक्ट्रो होम्योपैथी को मान्यता दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल

वैकल्पिक चिकित्सक संघ, जिला इंदौर के अध्यक्ष डॉ आर एन मिश्रा ने बताया कि आज मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला जी*इंदौर आगमन
पर मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री इलेक्ट्रो होम्योपैथी की मान्यता एवं काउंसलिंग के गठन हेतु एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया।
यह ज्ञापन जिला अध्यक्ष डॉ. आर. एन. मिश्रा के नेतृत्व में सौंपा गया, जिसमें इंदौर के बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित थे। इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सकों की वर्षों पुरानी मांग को प्रमुखता से रखा गया।
ज्ञापन के प्रमुख बिंदु:
▪️ इलेक्ट्रो होम्योपैथी को मध्यप्रदेश में विधिवत मान्यता प्रदान की जाए
▪️ चिकित्सकों के लिए एक सुसंगठित काउंसलिंग एवं पंजीयन प्रणाली विकसित की जाए
▪️ राजस्थान की तर्ज पर प्रदेश में भी इस पद्धति को वैधानिक पहचान दी जाए
डॉ. आर. एन. मिश्रा ने माननीय उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला जी को अवगत करवाते हुए बताया कि
इलेक्ट्रो होम्योपैथी एक 100 वर्षों से अधिक पुरानी, पूर्णतः हर्बल चिकित्सा पद्धति है
प्रदेश में हजारों चिकित्सक इस पद्धति से जनसेवा कर रहे हैं
अब समय आ गया है कि इन चिकित्सकों को सम्मान एवं वैधानिक पहचान मिले
*ज्ञापन का अवलोकन करने के पश्चात माननीय उपमुख्यमंत्री एवं शुक्ला जी जी ने विशेष रूप से होम्योपैथी एवं इलेक्ट्रो होम्योपैथी के अंतर के विषय में जानकारी प्राप्त की। विस्तृत जानकारी से संतुष्ट होकर उन्होंने आश्वस्त किया कि—
“बहुत जल्द मध्यप्रदेश में इलेक्ट्रो होम्योपैथी की काउंसलिंग व्यवस्था के गठन एवं मान्यता संबंधी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।” 🌸
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि—
प्रदेश में किसी भी चिकित्सक के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा
सभी चिकित्सा पद्धतियों का अपना-अपना महत्व है
हर्बल आधारित चिकित्सा पद्धतियों को प्रोत्साहन मिलना चाहिए
इस महत्वपूर्ण अवसर पर
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव हसानी,
एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया,
एवं संघ के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारीगण सहित अनेक गणमान्य चिकित्सक उपस्थित रहे।
इस प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से—
डॉ. सी. आर. शर्मा (प्रदेश महामंत्री),
डॉ. राजीव सिंह डाबी, डॉ. संतोष वर्मा, डॉ. मुकेश जाट,
डॉ. अफसर पालवाला, डॉ. सर्वेश मिश्रा, डॉ. राकेश भाटी,
डॉ. निलेश दुबे, डॉ. नरेंद्र सिंह चौहान, डॉ. मोनिका निकम,
डॉ. जहरा उज्जैनवाला, डॉ. कायिद जोहर,
डॉ. रागिनी कर्देकर, डॉ. सुखचेन झरिया,
डॉ. विजय कर्देकर सहित सभी नव-नियुक्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
यह पहल निश्चित रूप से मध्यप्रदेश में इलेक्ट्रो होम्योपैथी के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त कदम है।
