इंदौर
विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर प्रांतीय राजपत्रित पशु चिकित्सक संघ एवं पशुपालन एवं डेयरी विभाग, इंदौर के संयुक्त तत्वाधान में 25 अप्रैल 2026, शनिवार को एक नि:शुल्क पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर पशु चिकित्सालय राज मोहल्ला, एमओजी लाइन, इंदौर में प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा।
शिविर में पशुपालकों एवं पशु प्रेमियों के लिए रेबीज टीकाकरण, पशु स्वास्थ्य परीक्षण, कृत्रिम गर्भाधान, गर्भ परीक्षण तथा नि:शुल्क औषधि वितरण जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस आयोजन का उद्देश्य पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण के साथ-साथ पशुपालकों को उन्नत पशुपालन सेवाओं से जोड़ना है। समस्त पशुपालकों, पशु प्रेमियों एवं स्वान प्रेमियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाएं और अपने पशुओं के स्वास्थ्य की जांच एवं उपचार सुनिश्चित करें।
