
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब, बेसहारा और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो के लिए वरदान साबित हो रहा है- मंत्री सिलावट
इंदौर
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आज जनपद पंचायत इन्दौर के ग्राम पंचायत जामुनिया खूर्द में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल हुए और 22 नवविवाहितों को आशीर्वाद और शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया। इस अवसर पर विधायक श्री मधु वर्मा भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब, बेसहारा और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए वरदान साबित हो रहा है। प्रदेश में गरीब परिवारों को कन्या विवाह में होने वाली कठिनाईयों को दूर किया है। अब गरीब परिवारों की कन्याओं के विवाह में किसी प्रकार की परेशानियां नहीं होगी और उनकी आर्थिक परेशानियों को दूर किया जायेगा। विवाह को पारिवारिक माहौल में सादगीपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जायेगा। मंत्री सिलावट ने 22 नवविवाहितों को आशीर्वाद एवं विवाह उपहार सामग्री देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत सरकार द्वारा 51 हजार तक की आर्थिक सहायता की जाती है, जो सीधे वधू के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से दी जाती है। गायत्री परिवार द्वारा धार्मिक रीति रिवाज से विवाह का आयोजन कराया जाता है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक जीतु जिराती, जनपद पंचायत अध्यक्ष विश्वजीतसिंह सिसौदिया, वरिष्ठ समाजसेवी देवराज परिहार, रवि रावलिया, धर्मेंद्र वर्मा, रामस्वरूप गहलोत, धनश्याम पाटीदार, महेन्द्र ठाकुर, सरपंच सतीश यादव एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रियंका टैगोर सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
