अहिरवार जाटव समाज का नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ आयोजित
विवाह हेतू सम्पूर्ण सामग्री कपड़े, रकम, जूते, भोजन सभी की व्यवस्था बाईसी पंच द्वारा की गई

इन्दौर। अहिरवार जाटव समाज महानगर समिति बाईसी पंच का नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन ग्राम मोरोद नागराज धाम पर बड़े धूम-धाम से आयोजित हुआ। इस आयोजन मे मध्य प्रदेश के जिलों के साथ बाहर राज्यों के 30 जोड़े शामिल हुए। जिनका सम्पूर्ण खर्च कपड़े, जेवरात, भाजन सभी सभी सामग्री की व्यवस्था समिति द्वारा की गई। कार्यक्रम अवसर पर पृथ्वीराज पिपले उस्ताद, राज पिपले, अनिल पिपले, विजय बिलोनिया, एडवोकेट गजानन्द सुनहरे, कमल बिलोनिया, एडवोकेट नरेन्द्र मौर्य सहित अनेक समाजगण उपस्थित थे।
अहिरवार जाटव समाज महानगर केंद्रीय समिति बाईसी पंच द्वारा अक्षय तृतीया के पावन दिवस पर प्रतिवर्षोनुसार आयोजित उक्त सामूहिक विवाह सम्मेलन की शुरूआत बड़े धूम-धाम से विशाल चल समारोह के रूप मे की गई। समारोह आयोजन समय मे वर-वधू को आर्शीवाद देने सूरज कैरो, राजकपूर सुनहरे, मुकेश कैरो पहुंचे। इस नि:शुल्क सामूहिक विवाह मे सभी वर-वधू 30 जोड़ो को समिति द्वारा नि:शुल्क वस्त्र, जेवरात, जूते सम्पूर्ण सामग्री प्रदान की गई। जिसके लिए बाईसी पंच समिति के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों और समाजजनों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया। बाईसी पंच के प़ृथ्वीराज उस्ताद, राज उस्ताद और कमल बिलोनिया ने बताया कि इस आयोजन को प्रतिवर्ष हमारे द्वारा और भव्य रूप प्रदान किया जावेगा। इस अवसर पर विजय बिलोनिया, एडवोकेट गजानन्द सुनहरे, संजय पिपले, मुकेश बड़ोनिया, मांगीलाल छपरेल, विनोद खरे, शशि शेखर बानवी, एडवोकेट नरेन्द मौर्य, सुरेश कछोरिया, जगदीश मिथोरिया, राजू जेरिया, मुकेश धेप्ते, प्रकाश पिपले, दिनेश गोंदले, ख्यालीराम सुनहरे, सुरेश गोंदले, राजू वर्मा, सुरेश बरोरे, विकास धुलधोए, अनिल गोयल, घनश्याम अमोलिया, विष्णु मौर्य, राहुल सरवईया, युवराज भदौरिया, राजेश मौर्य, कालू अहिरवार, नरेश सालोदिया, चेतन मौर्य, रामू भदौरिया, चंचल भदौरिया, भुपेन्द्र मण्डलोई, बबलू मिथोरिया, पंकज मठोलिया, सुरेश मठोलिया सहित अनेक समाजजन ने सभी जोड़ो के विवाह सम्पन्न करवाने और आयोजन को सफल बनाने मे अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
बाक्स
श्री सूर्यवंशी अहिरवार समाजजनों ने सफल आयोजन हेतू पृथ्वीराज उस्ताद को दी बधाई
श्री सूर्यवंशी अहिरवार समाज जुनारिसाला 3 इन्दौर के इस विशाल सामूहिक विवाह समारोह में पहुंचे एडव्होकेट गजानन्द सुनहरे, विशाल अहिरवार, रविन्द्र गुलेरी सहित अनेक समाजजनों ने अहिरवार जाटव समाज के इस भव्य आयोजन हेतू केंद्रीय समिति बाईसी पंच कमेटी के अध्यक्ष उस्ताद पृथ्वीराज पिपले को शुभकामनाऐं देते हुए बधाई और शुभकामनाऐं प्रेषित की।
बाक्स
सुरेश कछोलिया ने सभी नवोदित वधुओं को प्रदान किए लानछा वस्त्र
अहिरवार जाटव समाज महानगर केंद्रीय समिति बाईसी पंच सभी आयोजन मे बढ़-चड़कर हिस्सा लेने वाले समाज सेवी सुरेश कछोरिया ने इस नि:शुल्क सामूहिक विवाह समारोह मे सभी 30 जोड़ो मे शामिल वधुओं को अपनी और से लानछा वस्त्र प्रदान किए। श्री कछोरिया ने कहां कि समाज की सभी बेटियों का विवाह सम्पन्न हो रहा है, इसके लिए मेरा भी योगदान होना चाहिए, जिसके चलते मैने निर्णय लिया की इस आयोजन के सभी जोड़ो की वधुओं को उक्त सामग्री प्रदान की जाए। सभी बेटियां सौभाग्य शाली है जो इस विशाल सामूहिक विवाह मे अपने जीवन साथी के साथ गठ-बंधन मे बंधकर अपना सम्पूर्ण सुखमय जीवन यापन करेगी। —
