सिल्वर जुबली मीट में मिले वर्षों बाद शिक्षकों से विद्यार्थी
लम्हे जो बिताए थे अपनों के साथ उन्हें साथ मिलकर फिर जीया

जे पी एस स्कूल एल्यूमिनिया मीट में शामिल हुए शिक्षक और छात्र मिलकर भावुक हो गए उन बिताए लम्हों को याद करके सबने कहा मानो बो पुराने दिन वो मस्ती इस भाग दौड़ के बीच फिर से वापस आ गई ।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार नवनीत शुक्ला ने बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों को 80% स्कॉलरशीप देते हुए कहा कि स्कूल से आने वाले समय में मेरिट आनी चाहिए और पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने विधालय के सफलतम पच्चीस वर्षों के सफर पर हार्दिक शुभकामनाये दी इस अवसर पर प्रवाह समूह संगम संघ की श्रीमती संतोष ठाकुर श्रीमती दीपिका ठाकुर वरिष्ठ अधिवक्ता नरेन्द्र बौरासी पूर्व पार्षद दिलीप मिश्रा साहिर अजय कुशवाह आशीष तिवारी सुनील यादव जितेंद्र जैन प्रमोद दोलिया खन्नू विश्वकर्मा सुनील शेखावत आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर स्कूल के संचालक विजय दुबे ने पच्चीस साल के सफ़र को साझा किया स्कूल की उन्नति में साथ देने वाले सभी साथियो को धन्यवाद देते हुए आपने कहा की स्कूल स्टाफ स्टूडेंट और पैरेंट्स से बनता है स्कूल समय के साथ चलता गया और आज अबेकश, रोबोटिक लैब के साथ होलोग्राम एड्युकेशन को लांच किया गया है आपने कहा की सभी के सहयोग विश्वास से ही स्कूल आगे बढ़ रहा है आपने कहा की आज स्टूडेंट ऊंचाइयों पर है कुछ स्टूडेंट डॉक्टर इंजीनियर प्रोफेसर है तो कुछ अपने बिजनेस के साथ गवर्नमेंट जॉब में है इनकी सफलता से गर्व की अनुभूति होती है ।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रीति दुबे ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग सुनयाना तिवारी राजेश गुप्ता पद्म शुक्ला प्रतीक्षा पांडे हिरालाल बंजारा अभिषेक केलवा सुमित यादव सहित वनिता लिखितकर ममता कश्यप अनन्या तिवारी भावना प्रजापत माया यादव शशि यादव
कोर सिंह मुकेश प्रजापत का सराहनीय योगदान रहा ।
