एमपी में 24 बच्चों की मौत का कारण बने कोल्ड्रिफ कफ सिरप बनाने वाली कंपनी श्रीसन फार्मा के डायरेक्टर गोविंदन रंगनाथन को गिरफ्तार कर लिया गया। एमपी की SIT की टीम ने बुधवार रात चेन्नई में उन्हें पकड़ा। रंगनाथन पर 20 हजार रुपए इनाम था। SIT ने कंपनी से अहम दस्तावेज, दवाओं के नमूने और प्रोडक्शन रिकॉर्ड भी जब्त किए हैं
