पद मिलना जिम्मेदारियों को बढ़ाता है” : अनुराग प्रताप सिंह*
संगठन को मजबूती देने का संकल्प
इंदौर। श्री राजपूत करणी सेना (कालवी विचारधारा) ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा निर्णय लेते हुए नम्रता सिंह को महिला प्रकोष्ठ का इंदौर संभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। करणी सेना प्रमुख अनुराग प्रताप सिंह राघव ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा।
“पद मिलना जिम्मेदारियों को बढ़ाता है” : अनुराग प्रताप सिंह
नियुक्ति के अवसर पर करणी सेना प्रमुख अनुराग प्रताप सिंह राघव ने कहा कि पद मिलना और उस पर खरा उतरना वास्तव में ज़िम्मेदारियों और अपेक्षाओं को कई गुना बढ़ा देता है। उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास में क्षत्राणियों ने अपने अदम्य साहस, शौर्य और उच्च आदर्शों से स्वाभिमान, राष्ट्र रक्षा और पारिवारिक दायित्वों का स्वर्णिम उदाहरण प्रस्तुत किया है।
प्रदेश कार्यकारिणी की सहमति से नियुक्ति
यह मनोनयन प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शिवानी सिसोदिया एवं जिला अध्यक्ष मोनिका सिंह बेस की सहमति से एवं प्रदेश कार्यकारिणी की सहमति से किया गया। इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक कमल सिंह जादोन, प्रदेश संयोजक ठाकुर संतोष सिंह, हरेंद्र सिंह चौहान, शिबू सिंह जादौन सहित संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने नव नियुक्त संभाग अध्यक्ष नम्रता सिंह को पुष्प गुच्छ भेट कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नम्रता सिंह अपने नेतृत्व, समर्पण एवं संगठनात्मक क्षमता से समाजहित और संगठनहित में उत्कृष्ट कार्य करते हुए करणी सेना की विचारधारा को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगी।

