
ब्राह्मण सेवा संगठन की ओर से एम. वाय. के मरीजों के लिए प्रोटीन के 320 पैकेट भेंट
इंदौर
ब्राह्मण सेवा संगठन की ओर से अपने सर्व समाज सेवा प्रकल्प ‘निरामय सेवा संजीवन’ के माध्यम से 30वीं बार एम. वाय. अस्पताल के जरूरतमंद मरीजों को विटामिन और प्रोटीन के 320 पैकेट प्रदान किए गए।संगठन की ओर से लगातार एम. वाय. अस्पताल को यह सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।संगठन के अध्यक्ष पं. सत्येन्द्र शर्मा एवं मीडिया प्रभारी पं.नीलाभ सुगंधी ने बताया कि संगठन के संरक्षक समाजसेवी पंडित अनुपम तिवारी, पंडित राजेंद्र – ममता शर्मा एवं दवा विक्रेताओं के सहयोग से यह सेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर संस्था ‘सहायता सीनियर सिटीजन ग्रुप’ के अशोक चोरड़िया ने संगठन एवं निरामय सेवा संजीवन द्वारा संचालित निशुल्क सेवा वाहन, चिकित्सा उपकरण केंद्र, डायलिसिस हेतु सहायता एवं सामूहिक विवाह इत्यादि सेवा कार्यों की खुले मन से प्रशंसा भी की। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष पंडित सत्येंद्र शर्मा के साथ संगठन के महामंत्री पंडित अशोक शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु भी उपस्थित थे।
