श्रावण मास में हनुमान जी की आराधना करो या भोलेनाथ की उपासना करो एक ही बात है – कैलाश विजयवर्गीय
वृक्षारोपण को लेकर शहर में जागरुकता है इस साल अभी तक शहर में लाखों पेड़ लग चुके हैं

इंदौर पितृ पर्वत स्थित पितरेश्वर हनुमान धाम में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हनुमान जी रुद्र अवतार है, इसलिए महादेव के प्रिय श्रावण मास के अवसर पर हनुमान जी की आराधना करो या भोलेनाथ की उपासना करो एक ही बात है।गौरतलब है पितृ पर्वत स्थित पितरेश्वर हनुमान धाम में शिव प्रिय श्रावण मास के अवसर पर सवा लाख हनुमान चालीसा के पाठ किए जा रहे हैं। सवा लाख हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन 29 जुलाई से प्रारंभ हो चुका है और 28 अगस्त को इसका समापन होगा।
अभी तक 60000 हजार से ज्यादा हनुमान चालीसा का पाठ हो चुका है।
आज हनुमान चालीसा के पाठ के अवसर पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक शर्मा, भाजपा नेता चिंटू वर्मा, नितिन मालू, मुन्ना साहू, सुनिता जयपाल, छन्नू दुबे, महेश दलौद्रा सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे।
