
इंदौर मालवा मील अग्रवाल पंचायत द्वारा अग्रसेन जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री अग्रसेन यंग क्लब एवं अग्रसेन महिला प्रगति सभा के तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों का समापन एवं पुरस्कार वितरण जिले के खाद्य अधिकारी अवशेष अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं समाजसेवी पीडी अग्रवाल कांट्रेक्टर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। समाजसेवी नारायण अग्रवाल 420 पापड़वाले, गणेश गोयल एवं समाजसेवी मनीष खजांची विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे जिन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
पंचायत के अध्यक्ष गोविन्द गर्ग भमोरी, मंत्री सुशील अग्रवाल एवं गोविन्द गोयल अलंकार ने बताया कि इस अवसर पर अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के पूर्व अध्यक्ष संतोष गोयल, अशोक अग्रवाल, सतीश मंगल, सुभाष अग्रवाल, कल्याण अग्रवाल, अजय गोयल, मनोहर अग्रवाल एव गोविंद गोयल ने अतिथियों का स्वागत किया। श्री अग्रसेन क्लब के अध्यक्ष निमिष मंगल, सचिव गौरव अग्रवाल, उत्सव संयोजक विजित अग्रवाल एवं अमित मंगल के अनुसार मेधावी छात्रा प्रोत्साहन योजना में 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले कुशाग्र गर्ग एवं उनकी माताजी को श्रीमती गीतादेवी रामपाल मित्तल की स्मृति में नगद राशि तथा शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इसी तरह अग्रसेन महिला प्रगति सभा की अध्यक्ष श्रीमती मोनिका पोत्दार एवं मंत्री श्रीमती रेखा गोयल ने बताया कि तम्बोला में सोनल मित्तल एवं ज्योति अग्रवाल, रील स्पर्धा में डॉ. दिव्या कंसल, चेयर रेस में संगीता अग्रवाल, चित्रकला में वेदिका, पाखी, अक्षिता और पार्थ तथा फेंकू महारानी में सोनल मित्तल, नृत्य में भावना अग्रवाल, साउथ इंडियन व्यंजनों के निर्माण में ख़ुशी अग्रवाल विजेता रहे। अतिथियों और विजेताओं का स्वागत वैभव अग्रवाल, मयंक मंगल, शुभ अग्रवाल, उत्तम गोयल आदि ने किया। संचालन नरेश मित्तल ने किया और आभार माना विजित अग्रवाल ने। कार्यक्रम में मालवा मील क्षेत्र की प्रमुख कॉलोनियों के समाज बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
