इन्दौर, मनोरमागंज स्थित गीता भवन पर चल रहे नवरात्रि महापर्व की पूर्णाहुति सोमवार 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजे दुर्गा सप्तशती पाठ एवं रामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति के साथ होगी। ट्रस्ट के अध्यक्ष राम ऐरन, मंत्री रामविलास राठी एवं मनोहर बाहेती ने बताया कि गीता भवन परिसर में नया सत्संग भवन बनकर तैयार हो चुका है। इस अवसर पर गीता भवन ट्रस्ट के न्यासी मंडल के सदस्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहकर यज्ञ हवन में आहुतियाँ समर्पित कर समाज एवं राष्ट्र में सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे।
