
इंदौर मनोरमागंज स्थित गीता भवन ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष, अन्नपूर्णा आश्रम एवं शहर की विभिन्न प्रमुख धार्मिक, शैक्षणिक तथा सामाजिक संस्थाओं के न्यासी रहे वरिष्ठ समाजसेवी गोपालदास मित्तल के द्वितीय पुण्य स्मरण दिवस पर सोमवार 26 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सत्संग सभागृह में भीलवाड़ा (राजस्थान) से आए स्वामी हंसचैतन्य महाराज के सानिध्य में आदरांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष राम एरन एवं मंत्री रामविलास राठी, मनोहर बाहेती ने बताया कि सोमवार को नियमित प्रातः कालीन सत्संग सभा के बाद यह आयोजन होगा।
