*सामाजिक संस्था विंध्याचल सोशल ग्रुप के अध्यक्ष आर पी शर्मा,सचिव दिलीप मिश्रा व मीडिया प्रभारी डॉ आर एन मिश्रा ने बताया कि जैसा कि कुछ दिन पूर्व ही विंध्यांचल शोसल ग्रुप इंदौर ने रेलवे के वरिष्ठ एवं सक्षम अधिकारियों के साथ साथ डीआरएम एवं सांसद इंदौर शंकर लालवानी जी से मिल कर डाक्टर अंबेडकर नगर से रीवा ट्रेन को नियमित करने एवं रीवा भोपाल विकली ट्रेन को नियमित कर इंदौर के अम्बेडकर नगर या लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन तक चलाने की मांग कर चुका है। दीपावली त्यौहार के कारण विंध्य वासी भी अपने पैतृक गांव में परिवार जनों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाना चाह रहे है। लेकिन रीवा अम्बेडकर नगर विकली ट्रेन के अलावा रेलवे द्वारा जो विषेश ट्रेन चलाई जा रही है उसमें भी लगभग एक सप्ताह पहले ही नो रिजर्वेशन यानी रिग्रेट हो गया है। एवं अम्बेडकर नगर रीवा ट्रेन (11704 ) में भी यही हाल है इसको (दीपावली) देखते हुए रेलवे को रीवा के लिए एक और विषेश रेलगाड़ी चलाना चाहिए जिससे जो भी लोग विंध्य क्षेत्र की यात्रा करना चाहते हैं उन्हें सुविधा उपलब्ध हो सके। इस रूट पर यह हाल पहली बार नहीं हुआ है बल्कि हर छोटे बड़े त्योहारों पर रेलगाड़ी का यही हाल रहता है सामान्य परिस्थितियों में भी लगभग 10 से 15 दिनों की वेटिंग रहती है । हर त्यौहार एवं गर्मियों के समय ट्रेन रिग्रेट होने के कारण विंध्य वासियों को मजबूरी में मंहगे किराए के साथ बसों में सफर करना पड़ता है। इन्हीं सब परेशानियों को देखते हुए सामाजिक संस्था विंध्याचल शोसल ग्रुप इंदौर कई वर्षों से एक नियमित रेलगाड़ी की मांग कर रहा है।* *पिछले दिनों जबलपुर डी आर एम के साथ विंध्य के सांसदों की एक बैठक भी हुई थी। जिसमें सतना सांसद गणेश सिंह व रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने भी मांग उठाई थी। की रीवा भोपाल ट्रेन को नियमित कर अम्बेडकर नगर या लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन तक चलाया जाए।जिसका टाइम शेड्यूल व प्रपोजल जबलपुर मध्य रेलवे के द्वारा बनाकर भेज दिया गया था।इंदौर सांसद शंकर लालवानी जी भी उपरोक्त ट्रेन को चलाए जाने के लिए अपनी सहमति दे चुके है। एवं पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के डी आर एम को उन्होंने स्पेशल फोन लगाकर भी बोला है कि रीवा भोपाल विकली ट्रेन का अम्बेडकर नगर तक चलाए जाने का प्रपोजल भी बन गया है कृपया उसकी पॉजिटिव रिपोर्ट रेलवे को बनाकर भेजे। लेकिन अभी तक इस ट्रेन के बारे में रेलवे के द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।इससे विंध्य वासियों में नाराजगी भी है। साथ ही विंध्य वासियों ने इंदौर सांसद शंकर लालवानी जी व पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से भी मांग की है कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए एक और स्पेशल रीवा तक चलवाने की कृपा करे। विंध्य वासियों की संख्या व विंध्य क्षेत्र की ओर जाने वाली ट्रेनों को रिग्रेट होता देख पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन जी ने भी रेलवे को पत्र लिखकर मांग की है कि त्यौहार को देखते हुए रीवा के लिए एक और स्पेशल ट्रेन चलाई जाए।।*
