उज्जैन में 26 अक्टूबर को करणी सेना प्रमुख अनुराग प्रताप सिंह करेंगे शुरुआत
इंदौर। श्री राजपूत करणी सेना E W S (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग ) को समान अधिकार और सुविधा दिलाने के लिए करणी सेना मध्य प्रदेश में E W S क्रांति शुरू कर रही है। इस मुहिम की शुरुआत 26 अक्टूबर को उज्जैन से होगी। जिसकी तैयारी को लेकर महालक्ष्मी नगर गायत्री विला पर आज एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें 26 अक्टूबर को होने वाला आयोजन की तैयारी के लिए चर्चा की गई ।बैठक में निर्णय लिया गया कि इंदौर से पदाधिकारी हजारों की संख्या में अपने अपने वाहनों से 26 को उज्जैन पहुंचेंगे । इंदौर के साथ सावेर, देपालपुर , राउ, महू से भी करणी सेना के पदाधिकारी भी पहुंचेंगे । करणी सेना प्रमुख अनुराग प्रताप सिंह राघव ने कहा कि हमारा उद्देश्य किसी वर्ग का विरोध करना नहीं है बल्कि अपने समाज को उसका उचित हक दिलाना आर्थिक रूपभी से पिछड़े सवर्ण वर्ग भी राष्ट्र निर्माण की धारा में समान सम्मान का अधिकारी है।
करणी सेना प्रमुख अनुराग प्रताप सिंह राघव के नेतृत्व में यह आयोजन 26 अक्टूबर को उज्जैन में होगा। यह आंदोलन गरीबों और स्वर्णों के भविष्य से जुड़ा है। इसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्ण वर्ग के युवाओं को शिक्षा रोजगार और सामाजिक सुरक्षा में उनका हक दिलाना है ।
कार्यक्रम का शुभारंभ 26 अक्टूबर रविवार को उज्जैन में दशहरा मैदान से दोपहर 12 बजे होगा इसके बाद एक विशाल सभा शहीद पार्क में आयोजित की जाएगी।
श्री राघव ने कहा कि करणी सेना की मांग है E W S आरक्षण 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत किया जाए ।
हमारा उद्देश्य किसी वर्ग का विरोध करना नहीं है बल्कि अपने समाज को उसका उचित हक दिलाना आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्ण वर्ग भी राष्ट्र निर्माण की धारा में समान सम्मान का अधिकारी है।इस अवसर पर प्रमुख रूप ठाकुर संतोष सिंह, ठाकुर अजीत सिंह , कमल सिंह जादौन , दिग्विजय सिंह सोलंकी , अमित सिंह जादौन , नीरज प्रताप सिंह राठौड़, गणेश सिंह , भगवान सिंह , नरेंद्र सिंह भाटी , गोपाल ठाकुर , राहुल सिंह जादोन,योग गुरु रमेश पाटिल , ए के सिंह ,राहुल बन्ना नारायण पगारे, कीर्ति कुमार कोटक, राजेंद्र श्रीमाली, गुलाबचंद श्रीमालानी, विनोद तिवारी , वी के लोकरे, दरबार सिंह परमार , अनिल भाटिया, विनय सिंह चौहान , राजेंद्र जैन , काशीनाथ अग्रवाल, रितेश व्यास,देव पंचोली , लाल बाबू सिंह , आशीष जैन , भूपेंद्र सिंह पुरनी, हेमलता व्यास, सहित प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।