
इंदौर,
मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कम्पनी (एम.पी. ट्रांसको) के कार्मिकों ने सितंबर 2025 के आई गाट (IGOT) लर्निंग वीक के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऊर्जा विभाग में कंपनी का गौरव बढ़ाया है। इंदौर की सुश्री नूतन शर्मा ने अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन से शीर्ष दस कर्मचारियों की सूची में स्थान प्राप्त किया है।
ऊर्जा विभाग द्वारा जारी सूची में एम.पी. ट्रांसको के श्री सूरज सिंह गुर्जर ने 105 कोर्स पूरे कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सुश्री नूतन शर्मा ने 68 कोर्स और श्री हेमराज पाटीदार ने 64 कोर्स पूरे कर सूची में अपना स्थान बनाया। इनके साथ ऊर्जा विभाग के अन्य उपक्रमों से श्री देवेन्द्र सिंह चौहान (156 कोर्स), श्री अमित डेम्ब्रा (103), मोहम्मद इमरान (95), श्री विनय व्यास (72), श्री उमेश प्रताप सिंह (67), श्री मदन कुमार खोट (65) और अमित कुमार पटेल (64) शामिल हैं।
सतत् सीखने की दिशा में प्रेरणादायक पहल: एम.डी.
एम.पी. ट्रांसको के प्रबंध संचालक ने इस उपलब्धि पर सुश्री नूतन शर्मा सहित सभी ट्रांसको कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा कि आईजीओटी लर्निंग प्लेटफॉर्म पर ट्रांसको के कार्मिकों की सक्रिय भागीदारी संगठन में सीखने और आत्मविकास की संस्कृति को सशक्त बना रही है। यह उपलब्धि सतत् ज्ञानवर्धन और तकनीकी दक्षता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
एम.पी. ट्रांसको का यह प्रदर्शन न केवल कम्पनी के प्रशिक्षण और क्षमता विकास के प्रति समर्पण को दर्शाता है, बल्कि ऊर्जा विभाग में डिजिटल लर्निंग संस्कृति को बढ़ावा देने का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।
