इंदौर। थाना चंदननगर क्षेत्र के लुनिया मोहल्ला जवाहर टेकरी में एक वृद्धा ने अपने बड़े बेटे व बहू के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरियादी सविता चौहान (50) ने रिपोर्ट में कहा कि 21 अक्टूबर 2025 को रात लगभग 9 बजे उसने अपने बड़े पुत्र राजेश चौहान और उसकी पत्नी राधिका चौहान से घर के खर्च व भोजन के लिए कहा। आरोप है कि दोनों ने उसके प्रति मां—बहन की अश्लील गालियाँ दीं। जब सविता ने गालियाँ देने से मना किया तो दोनों ने उसे हाथ-पाँव से पीटा, जिससे उसके मुख और होंठ पर चोटें आईं। साथ ही आरोप है कि दोनों ने धमकी दी कि भविष्य में खर्च मांगने पर वे उसे जान से मार देंगे।
