इंदौर। आतिशबाजी के दौरान एक युवक ने जब घर के सामने पटाखे फोडने से मना किया तो आरोपी पिता पुत्र ने उसकी जमकर पिटाई की और नुकीले हथियार से हमला कर घायल कर दिया।
बाणगंगा पुलिस के मुताबिक विवाद और मारपीट की घटना बदल का भट्टा में हुई। घायल का नाम बबलू पिता लखनलाल केथले है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी सन्नी झसिया और उसके पिता रज्जन के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी पिता पुत्र मेरे घर के सामने पटाखे फोड़ रहे थे। मैंने कहा कि थोड़ा दूर जाकर फोडो। इसी बात को लेकर दोनों गालियां देने लगे जब मैंने गालियां देने से मना किया तो मारपीट शुरू कर दी। आरोपी सन्नी ने नुकीले हथियार से मेरी कमर के ऊपर वार कर दिया। इससे कमर में चोट लगकर खून निकलने लगा। मेरी पत्नी सपना ने बीच बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट की। आरोपियों ने धमकाया कि आइंदा पटाखे फोडने से मना किया तो जान से खत्म कर देंगे।
