आंध्र प्रदेश के कर्नूल जिले में स्थित चिनाटेकुर गांव के पास शुक्रवार सुबह एक प्राइवेट बस में लगी आग ने 25 यात्रियों की जान ले ली l यह हादसा सुबह करीब 3:30 बजे हुआ, जब हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही कावेरी ट्रैवल्स की बस नेशनल हाईवे-44 पर एक मोटरसाइकिल से टकरा गई, पुलिस के मुताबिक, टक्कर के बाद मोटरसाइकिल बस के नीचे फंस गई और उसने फ्यूल टैंक में विस्फोट कर दिया. इसके बाद आग ने देखते ही देखते पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के समय ज्यादातर यात्री सो रहे थे. कुछ यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर बाहर कूदने की कोशिश की, लेकिन कई लोग अंदर ही फंस गए और जलकर मर गए. कर्नूल जिला कलेक्टर डॉ. ए. सिरी ने बताया कि 41 यात्रियों में से 21 को सुरक्षित बचाया गया, जबकि 25 की मौत हो गई. अब तक 11 शवों की पहचान हो चुकी है l

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, बस में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बचाने की कोशिश की. कर्नूल से दमकल की चार गाड़ियां भेजी गईं, जिन्होंने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस राख में तब्दील हो चुकी थी. इसके बाद घायल यात्रियों को कर्नूल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शुरुआती जांच के मुताबिक, ज्यादातर यात्री हैदराबाद के निवासी थे l हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं. शुरुआती जांच में हादसे का कारण लापरवाही और फ्यूल रिसाव को आग का कारण बताया जा रहा है. फॉरेंसिक टीमों को शवों की पहचान के लिए बुलाया गया है और जरूरत पड़ने पर डीएनए जांच की जाएगी l
ष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है l आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, ने अधिकारियों को घटनास्थल पर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि घायलों को सबसे अच्छी मेडिकल सुविधा दी जाए और मृतकों के परिवारों को हर संभव सहायता मिले l परिवहन मंत्री मंडिपल्ली रामप्रसाद रेड्डी और पूर्व मुख्यमंत्री व वाईएसआरसीपी प्रमुख वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने भी गहरा शोक व्यक्त किया और सरकार से आर्थिक सहायता व तुरंत राहत देने की मांग की l
