इंदौर। शहर भाजपा की कार्यकारणी में सुमित मिश्रा ने करीब 9 माह बाद अपनी टीम की घोषणा आज कर दी है । कप्तान मिश्रा ने अपनी टीम में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री के साथ कुल 33 लोगों की टीम घोषणा की है।ग्रामीण मीडिया प्रभारी वरुण पाल शहर की टीम में मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
सबसे अहम पद महामंत्री के पद पर महामंत्री सुधीर कोल्हे को रिपीट किया गया है। वहीं कैलाश पिपले और महेश कुकरेजा को पहली बार महामंत्री बनाया गया है।वंही कोषाध्यक्ष सचिन बंसल को बनाया गया है। कार्यालय मंत्री विशाल यादव को बनाया गया है।
विधानसभा-3 से भाजपा नगर में 9 पदाधिकारी मनोनीत हुए हैं। गोलू शुक्ला के सखा दीपेंद्र सिंह सोलंकी, कैलाश पिपले, श्रीमती स्वाति काशिद, सचिन बंसल, विशाल यादव, आकाश गर्ग (रानू), नितिन शर्मा, रितेश शर्मा और दीपेश पचौरी शामिल किया गया है । सांसद शंकर ललवानी कोटे से मंत्री पद पर कंचन गिदवानी को दिया गया है।
महामंत्री जैसे पॉवर फुल पद पर रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया भारी नजर आए। रमेश मेंदोला के समर्थक सुधीर कोल्हे, मालिनी गौड़ के समर्थक महेश कुकरेजा और महेंद्र हार्डिया के समर्थक कैलाश पिपले को महामंत्री बनाया गया। पिपले को विधायक गोलू शुक्ला का भी समर्थन था।
सुमित मिश्रा ने उपाध्यक्ष पद पर कई विधायकों और नेताओं को संतुष्ट करने की कोशिश की है। हरप्रीतसिंह बख्शी, राकेश शर्मा, वासुदेव पाटीदार, भरत पारीख, भूपेन्द्र केसरी, गौतम शर्मा, दिपेन्द्रसिंह सोलंकी और डॉ. दिप्ती हाड़ा को उपाध्यक्ष पद से दिया गया है।
