घुमक्कड़ खबरी sss
9131069601
विधायक उषा दीदी महिलाओं संग गाती है भजन…

धार्मिक प्रवृति से बनी लोकप्रिय
इंदौर । महू विधायक उषा ठाकुर ” दीदी ” अपनी धार्मिक प्रवृति ओर महिलाओं के साथ जुड़ाव के कारण लोकप्रिय है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के साथ उनके भजन गाने की उनकी आदत ने उन्हें एक विशेष स्थान दिलाया ।सुश्री ठाकुर जब भी क्षेत्र में धार्मिक आयोजन में शामिल होती है तो महिलाओं के साथ भजन में शामिल हो जाती हैं । इस पहल से न केवल धार्मिक भावनाओं को बढ़ावा मिलता है बल्कि महिलाओं के बीच एकता और सामूहिकता की भावना भी मजबूत होती हैं । उनकी यह प्रवृति क्षेत्र की महिलाओं को एक साझा मंच प्रदान करती हैं । इससे उन्हें एक साथ आने ओर अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का अवसर मिलता है । जिससे सामाजिक जुड़ाव बढ़ता है ।
