भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज गंवाने के अब टी20 फॉर्मेट में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया पांच मैचों की रोमांचक टी20 इंटरनेशनल सीरीज में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करेगी । यह सीरीज दोनों टीमों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि यह 2026 में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले तैयारी को परखने का सुनहरा मौका है।

टीम इंडिया का टी20 प्रदर्शन शानदार रहा है आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 और एशिया कप 2025 दोनों के खिताब अपने नाम किए हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई पिच पर इंडिया का रिकॉर्ड उतार-चढ़ाव भरा रहा है, भारत के पास इस दौरे का समापन जीत के साथ करने का सुनहरा मौका होगा। दोनों टीमों के बीच पहला मुक़ाबला 29 अक्टूबर बुधवार को दोपहर 1:45 बजे होगा ।
