सामाजिक संस्था विंध्याचल सोशल ग्रुप की संगठनात्मक बैठक एवं दीपावली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि ग्रुप के वरिष्ठ संरक्षक रामलखन द्विवेदी ,पूर्व अध्यक्ष सतीश दुबे एवं शिवकुमार तिवारी सम्मिलित हुए । मीडिया प्रभारी डॉ आर एन मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप के अध्यक्ष आर पी शर्मा ने की । इस अवसर पर ग्रुप के सचिव दिलीप मिश्रा ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि नए सदस्यों को संगठन की सदस्यता दिलाते हुए ग्रुप को और वृहद बनाए।। ग्रुप अध्यक्ष आर पी शर्मा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि अब हम आगामी तीन वर्षों में आप सभी के सहयोग से विंध्य भवन बनाएंगे। ज्ञात रहे कि 4 वर्ष पूर्व सभी विंध्य वासियों के सहयोग से विंध्य भवन निर्माण हेतु तेजाजी नगर में जमीन खरीदी गई थी। रामलखन दुबेदी जी ने कहा कि संगठन को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा त्याग,तपस्या ,समय के बलिदान के साथ साथ खुद का समर्पण भी करना पड़ता है। कार्यक्रम में स्वागत भाषण कोषाध्यक्ष विवेक तिवारी जी ने दिया एवं कार्यक्रम का संचालन रमाशंकर तिवारी जी ने किया।*बैठक में ग्रुप के सभी जोनों के सैकड़ों पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।
संगठनात्मक बैठक में ग्रुप के अध्यक्ष आर पी शर्मा जी ने अपनी कार्यकारिणी को विस्तार देते हुए पदाधिकारी हेतु चयन कर मनोनीत किया ।
डॉ आर एन मिश्रा ने बताया कि बैठक में रीवा इंदौर अम्बेडकर नगर ट्रेन को नियमित करने एवं रीवा भोपाल विकली ट्रेन को नियमित कर इंदौर तक बढ़ावाने के लिए भी चर्चा हुई। जब तक उपरोक्त ट्रेन नियमित नहीं हो जाती है तब तक सभी विंध्य वासी निरंतर इसके लिए प्रयास करते रहेंगे।

