
इंदौर, । शहर के सनाढ्य ब्राह्मणों की शीर्ष प्रतिनिधि संस्था श्री सनाढ्य सभा (रजि.) इंदौर की साधारण सभा एवं विशेष साधारण सभा की बैठकों के बाद सर्वसम्मति से 5 वर्ष की अवधि के लिए 21 सदस्यों की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक मंडल के मार्गदर्शन में श्री सनाढ्य ब्राह्मण समाज इंदौर की नवनिर्वाचित २१ सदस्यीय कार्यकारिणी एवं प्रमुख सदस्यों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।
सभा के अध्यक्ष पद पर पं. देवेन्द्र शर्मा, महासचिव पं. संजय जारोलिया एवं उपाध्यक्ष के तीन पदों पर पं. भगवती शर्मा, पं. अनिल शर्मा एवं पं. पप्पू शर्मा, सचिव के सात पदों पर पं. दीपक शर्मा, पं. संतोष पाराशर, अभिभाषक श्रीमती वर्षा पाराशर, पं. किशोर शुक्ला,पं. बंटी पाराशर, पं. तरुण बिरथरे एवं पं. हेमन्त शर्मा निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर पं. संजय बिरथरे, सहकोषाध्यक्ष पं धर्मेन्द्र दुबे, संगठन मंत्री राधेश्याम शर्मा, कार्यालय मंत्री पं.दीपक बिरथरे,सह कार्यालय मंत्री सचिन पाठक,प्रचार मंत्री पं. शेखर शुक्ला, पं. संजय बुधोलिया, पं. कमल पाण्डेय, पं. हरीश तेनगुरिया, पं. देवेन्द्र शर्मा एवं पं. राहुल उपाध्याय, कार्यकारिणी में श्रीमती उषा जोशी, पं. सत्यनारायण दंडोतिया, पं. संजीव उपाध्याय, पं. देवेन्द्र शर्मा (ग्रेटर वैशाली ),पं. बलवीर मुडोतिया एवं पं. अंकित राजोरिया तथा महिला प्रतिनिधि के लिए श्रीमती वर्षा पवन शर्मा, श्रीमती मीता ओमप्रकाश श्रोत्रिय, श्रीमती संध्या संजय गोस्वामी, सुश्री आकांक्षा दुबे एवं श्रीमती स्वाति पचौरी का मनोनयन किया गया। प्रवक्ता पद के लिए श्रीमती सुधा वशिष्ठ का निर्वाचन हुआ। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाज के वरिष्ठजनों और संरक्षक मंडल के पं. अवधकिशोर शर्मा, पं. श्यामाचरण तिवारी, पं. शिवनारायण शर्मा, पं. नरेन्द्र तिवारी, पं. कैलाशचंद्र बिरथरे एवं पं. जगदीश तिवारी का अभिनन्दन भी किया गया ।
