शंखेश्वर पार्श्वनाथ, नाकोडा भैरव, भोमियाजी एवं प.पू. आचार्य वीररत्न सूरी की प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा होगी

इंदौर, । हवा बंगला मेनरोड, द्वारकापुरी स्थित शीतलनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर, द्वारकापुरी जिनालय में प्रतिष्ठा महोत्सव निमित्त जाजम चढ़ावे का दिव्य अनुष्ठान सोमवार, 17 नवंबर को प्रातः 9 बजे से फूटी कोठी चौराहा स्थित पुखराज पैलेस पर होगा।ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष संजय नाहर, उपाध्यक्ष सुशील कुकड़ा एवं सचिव चेतन भंडारी ने बताया कि श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ प्रभु, नाकोडा भैरव देव, भोमियाजी देव एवं प.पू. आचार्य वीररत्न सूरी म.सा. की गुरुमूर्ति प्रतिमा की प्रतिष्ठा शुक्रवार 5 दिसम्बर को होगी। इसके पूर्व प्रतिष्ठा संबंधित जाजम चढ़ावे का कार्यक्रम सोमवार 17 नवंबर को रखा गया है। इस अवसर पर प.पू. आचार्य श्रीमद विजय पद्मभूषण रत्न सूरीश्वर म.सा. आदि ठाणा की निश्रा में प. पू. आचार्य श्रीमद विजय जिन सुंदर सूरीश्वर, प.पू. आचार्य विजय धर्मबोधि सूरीश्वर म.सा. आदि ठाणा के साथ ही चातुर्मास के लिए विराजित प.पू. साध्वी कल्पद्रुमा श्रीजी म.सा. की भी पावन निश्रा प्राप्त होगी। मोहनखेडा वाले प्रख्यात संगीतकार देवेश जैन और उनकी टीम के सदस्य अपनी भक्ति संगीत की प्रस्तुतियाँ देंगे।
आयोजन से जुड़े अमृत मूणत, वर्धमान मूथा, समता जैन एवं नितिन बाबेल ने बताया कि जाजम महोत्सव के दौरान प्रतिष्ठा के चढ़ावे कार्यक्रम में जाजम बिछाने, शंखेश्वर पार्श्वनाथ, नाकोडा भैरवजी, भोमियादेवजी एवं प.पू. वीर रत्न सूरिश्वर म.सा. गुरु मूर्ति की प्रतिष्ठा सहित गौतम स्वामी, मणिभद्र वीर , हीर सूरीश्वर म. सा., भुवनभानू श्रीजी म.सा. की मूर्ति प्रतिष्ठा तथा अधिष्ठायक देव की देवरी के लाभार्थी, गुरु मूर्ति देवरी के लाभार्थी, 3-4 दिसम्बर के स्वामी वात्सल्य तथा 5 दिसम्बर को फले चुन्दडी के चढ़ावे भी होंगे। मंदिर ट्रस्ट के सतीश जैन, रीतेश सेखावत, दिनेश धींग ने बताया कि सोमवार 17 नवंबर को सुबह 7.30 बजे नवकारसी के बाद 8 बजे मंदिर जी से मंगल प्रवेश जुलूस निकलेगा तथा 9 बजे जाजम जी की स्थापना एवं चढ़ावे के पश्चात 11.15 बजे से सधार्मिक वात्सल्य का आयोजन पुखराज पैलेस फूटी कोठी चौराहा पर होगा।
