फूलमाली सैनी समाज छावनी का अन्नकूट महोत्सव
एवं दीपावली मिलन समारोह 16 को मोदी परिसर में
इंदौर, । फूलमाली सैनी समाज छावनी का दीपावली मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव रविवार 16 नवंबर को छावनी नसिया रोड स्थित मोदी परिसर पर आयोजित किया जा रहा है। समाज के अध्यक्ष रामगोपाल सैनी एवं मंत्री मनोहर सैनी ने बताया कि इस अवसर पर भगवान श्रीनाथजी को 56 भोग समर्पित कर सभी समाजबंधुओं को दीपोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी जाएंगी। मोदी परिसर पर सुसज्जित मंच पर भगवान श्रीनाथजी का आकर्षक श्रृंगार कर शाम 7 बजे महाआरती के पश्चात अन्नकूट महाप्रसादी का सिलसिला प्रारंभ होगा। समाज के उपाध्यक्ष सत्यनारायण सैनी, उपमंत्री मोहनलाल इकदईया, सतीश सैनी तथा कार्यकारिणी के ओमप्रकाश सैनी, लोकेश सैनी, महेश सैनी, प्रकाश सैनी, पुनीत सैनी, राधेश्याम सैनी, संजय सांखला, कन्हैयालाल सैनी एवं सुरेन्द्र सैनी ने सभी समाजबंधुओं को दीपोत्सव की मंगल कामनाएँ देते हुए समाजबंधुओं से अन्नकूट महोत्सव में सहयोग करने और पुण्य लाभ उठाने का आग्रह किया है।
