श्री दादू महाराज के सानिध्य में होगा आयोजन
12 नवंबर 2025,बुधवार को काल भैरव अष्टमी के पावन पर्व पर नन्द भैरव मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर नन्द भैरव समिति के प्रमुख राहुल यादव ने बताया कि श्री नन्द भैरव बाबा का विशेष श्रृंगार किया जाएगा,ओर महाआरती के पश्चाद् विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा,श्री महामंडलेशवर दादु महाराज जी के सानिध्य में किया जाएगा,
आयोजक कैलाश यादव एवं सुभाष यादव पूर्व अध्यक्ष (तीन पुलिया व्यापारी संघ ) ने बताया यह पारंपरिक आयोजन विगत 15 वर्षों से यादव परिवार द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है जिसमें मुख्य रूप से संत जन,समाज सेवी, राजनीतिक गण,व्यापारी गण,गणमान्य नागरिक गण ओर सैकड़ों भक्तजन महाप्रसादी का पुण्य लाभ लेते है,इस आयोजन की मुख्य विशेषता फूल बंगला होती है।
उन्होंने बताया इस मंदिर की स्थापना हमारे पूज्यपिता श्री स्व रामदुलारे यादव जी एवं उनकी पत्नी यशोदा देवी ने 70 वर्षों पहले की थी,हर वर्ष कालाष्टमी के महापर्व नन्द भैरव मंदिर पर बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है।क्योंकि यह बाबा महाकाल जी के ही अष्ट स्वरूप है
राहुल यादव ने बताया नंदानगर में स्थित होने के कारण मंदिर का नाम नंद भैरव मंदिर पड़ा,अगर कोई भी भक्त हर रविवार बाबा के समक्ष चौतरफी दीपक ओर चूरमे ,गुड का भोग लगाता है तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है,ओर स्वानों को दूध पिलाने से उसके सभी कष्ट दूर होते है
इस आयोजन की व्यवस्था उड़ान परिवार संभालता है
