इंदौर, । बाल दिवस की पूर्व बेला में महिला प्रकोष्ठ अग्रवाल समाज के “लव यू जिन्दगी” कार्यक्रम की श्रृंखला में बुधवार 12 नवंबर को सुबह 11 बजे प्रकोष्ठ से जुड़ी सखियाँ अपने साथ एसजीएम हाइट्स स्कूल के 150 से अधिक बच्चों को नेमावर रोड, उद्योग नगर पालदा स्थित हैप्पीनेस केंडी एंड टॉय फैक्ट्री, बर्फानी कन्विनेंट स्कूल के पास ले जाकर उन्हें एक नया अनुभव कराएँगे और बच्चों को बताएँगे कि वे जिन खिलौनों को देखकर या पाकर जिस ख़ुशी और आनंद की अनुभूति करते हैं, उनका निर्माण कैसे और किन-किन प्रक्रियाओं से पूरा होता है। प्रकोष्ठ की प्रमुख प्रतिभा मित्तल एवं संध्या मीरचंदानी ने बताया कि प्री-चिल्ड्रेन्स डे सेलिब्रेशन के तहत प्रकोष्ठ ने बच्चों को खिलौनों और टॉफ़ी – चौकलेट की दुनिया की विविधता से रू-बरू कराने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम संजोया है। इस मौके पर बच्चों को खिलौने दिखाने के साथ ही अन्य प्रेरक और मजेदार गेम्स भी खिलाए जाएँगे।
