सहायक कलेक्टर ने किया तैयारियों का निरीक्षण

इंदौर,
15 नवम्बर 2025 को खरगोन जिले के झिरन्या विकासखण्ड के ग्राम हेलापड़ावा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। सहायक कलेक्टर श्री जामदार फ़रहान इरफान (आईएएस) द्वारा स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों का जायज़ा लिया गया। इस दौरान उन्होंने सीएमएचओ व बीएमओ के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए एवं शिविर की समुचित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। शिविर में संभाग स्तरीय विभिन्न चिकित्सकीय विधाओं के विशेषज्ञ डॉक्टर सेवाएँ प्रदान करेंगे। यह शिविर प्रातः 08 बजे से प्रारंभ होगा।
खरगोन कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के कार्यक्रम के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश सिंह तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भीकनगांव श्रीमती आकांक्षा करोठिया को संयुक्त रूप से नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही स्वास्थ्य मेले के आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को दायित्व भी सौंपे गए हैं। इनमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी खरगोन को स्वास्थ्य शिविर से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई है। उनके अधीन अलग-अलग काउंटर तैयार कर स्वास्थ्य परीक्षण, डॉक्टरों की ड्यूटी, पंजीयन, जांच, दवा वितरण एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। सामाजिक न्याय विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के लिए पृथक काउंटर एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी।
