बीडीडीएस टीम द्वारा शहर के सभी महत्वपूर्ण स्थानों की गई विशेष चैकिंग

शहर के सभी थाना क्षेत्रों में मोहल्ला समिति की बैठकें करने के साथ ही पुलिस टीमों द्वारा सघन चैकिंग और पेट्रोलिंग की जा रही हैं तथा इसे और प्रभावी कर आधुनिक तकनीकों जैसे ड्रोन व कैमरों के द्वारा भी अवैधानिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी की जा रही हैं। थाना आज़ाद नगर , मल्हारगंज ,तेजाजी नगर,सदर बाजार ,विजय नगर ,कनाड़िया ,छोटी ग्वालटोली,हीरानगर,एमजी रोड,सराफा,छत्रीपुरा , द्वारिकापुरी के हॉटस्पॉट व शैडो एरिया में पेट्रोलिंग व चेंकिंग की गई। असामाजिक तत्वों व संदिग्धों की चैकिंग व पेट्रोलिंग के साथ आम नागरिकों के साथ मोहल्ला मीटिंग कर जनसंवाद कर नशे के दुष्प्रभावों व इनके कारण बढ़ने वाली आपराधिक प्रवृत्ति के बारें में भी जागरूक किया गया। पुलिस द्वारा ड्रोन पेट्रोलिंग के माध्यम से शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।साथ ही बीडीडीएस टीम के साथ शहर के सभी प्रमुख स्थलों राजवाड़ा, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, प्रमुख मॉल व महत्वपूर्ण स्थानों की विशेष चेंकिंग एचएचएमडी व डॉग स्क्वायड की सहायता से की गई।
