रेवती हिल्स रहवासी संघ ने भी धूमधाम से मनाया
अन्नकूट महोत्सव, किया श्रीनाथजी का श्रृंगार

इंदौर, । सांवेर रोड, रेवती हिल्स अरबिंदो हॉस्पिटल क्षेत्र के रहवासियों का अन्नकूट महोत्सव अग्रवाल हिन्डोनिया पंचायत के अध्यक्ष गोपाल गोयल एवं व्यापारिक ओद्योगिक विकास बैंक के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल तथा अग्रवाल डिंडवाला समाज कसेरा बाजार के पुरुषोत्तम गर्ग के आतिथ्य एवं पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता के विशेष आतिथ्य में भगवान श्रीनाथजी को 56 भोग, श्रृंगार दर्शन एवं महाआरती के साथ उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। महिलाओं ने मनोहारी भजन प्रस्तुत कर मेहमानों को मंत्रमुग्ध बनाए रखा। महोत्सव में रेवती हिल्स के साथ अरबिंदो हॉस्पिटल एवं सांवेर रोड क्षेत्र की अन्य कॉलोनियों के अन्य समाजबंधुओं ने शामिल होकर महाप्रसादी का पुण्य लाभ उठाया। अतिथियों का स्वागत नंदकिशोर अग्रवाल ने किया।
