लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती अंतर्गत विभिन्न आयोजन
नेहरू पार्क में योग साधकों ने योगाभ्यास किया ,प्रतिमा से गुजराती कॉलेज तक निकला सांकेतिक एकता मार्च
13 नवंबर को दिखेगा एक भारत श्रेष्ठ भारत का नज़ारा, चिकमंगलुर चौराहे से रघुनाथपुरम खाती पूरा मंदिर तक निकलेगा एकता मार्च


इंदौर। भारत को एकता और अखंडता के सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वीं जयंती के अंतर्गत सरदार@150 यूनिटी कार्यक्रम के अंतर्गत आज विभिन्न आयोजन हुए। सुबह योगाभ्यास, सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं विभिन्न वर्गों के साथ संवाद के कार्यक्रम सम्पन्न हुए।छोटी ग्वालटोली स्थित प्रतिमा पर सांसद शंकर लालवानी, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, सुदर्शन गुप्ता, यूनिटी मार्च नगर संयोजक हरप्रीत बक्शी, सुधीर कोल्हे, कैलाश पिपले सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। उसके पश्चात सांकेतिक यूनिटी मार्च प्रारंभ हुआ। मार्च सरदार पटेल की प्रतिमा से नसिया रोड होते हुए गुजराती कॉलेज पहुंचा।इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि आजादी के बाद देश की एकता के लिए रियासतों के एकीकरण का काम सरदार वल्लभभाई पटेल और तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू जी के पास था, सरदार पटेल ने 565 से रियासतों को मिलाकर भारत की एकता और अखंडता में बड़ा योगदान दिया, लेकिन जिन रियासतों की जवाबदारी नेहरू जी के पास थी उनका विलय नहीं हो पाया। कश्मीर का मामला नेहरू जी हल नहीं कर पाए, बाद में यह मामला यूएन में चला गया, जबकि पटेल जी ने खंड खंड भारत को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया।
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता अखण्डता में अहम भूमिका निभाई, उन्होंने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी अपनाने के साथ भारत श्रेष्ठ भारत का सपना देखा था, आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सपने को पूरा करने का काम कर रहे हैं। मोदी जी ने स्वदेशी अपनाने का आग्रह किया है, स्वदेशी अपनाने से ना सिर्फ भारत आत्मनिर्भर होगा बल्कि भारत अर्थव्यवस्था में भी मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरेगा। भारत को एक और सर्वश्रेष्ठ बनाने में जुटे यही सरदार पटेल जी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।उपस्थित जनसमुदाय ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय लगाते हुए मार्च में शामिल हुए। वंदे मातरम और सरदार पटेल अमर रहे के नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।
मार्च में दिखी एक भारत श्रेष्ठ भारत की झलक
सरदार पटेल की प्रतिमा के समक्ष विभिन्न समाज, सकल हिन्दू समाज, बोहरा समाज, मराठी, जैन, सिंधी समाज, सिक्ख, महाराष्ट्रियन, बिहारी, पूर्वोत्तर, असमिया, दक्षिण भारत, बंगाली समाज, एनसीसी केडेट्स, स्काउट दल, स्टूडेंट्स की उपस्थिति से एक भारत श्रेष्ठ भारत की झलक दिखाई दी।
सुबह नेहरू पार्क में योगाभ्यास
सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया की उपस्थिति में योगाभ्यास करवाया गया। योग गुरु राकेश चौधरी ने योग साधकों को सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, प्रणायाम सहित अनेक योगासन करवाये। योग साधक बालक बालिकाओं ने भी योगासन की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता सेम पावरी, मनीष मामा, महामंत्री सुधीर कोल्हे, कैलाश पिपले, महेश कुकरेजा, हरप्रीत सिंह बक्शी, राकेश शर्मा, वासुदेव पाटीदार, अशोक अधिकारी, भूपेंद्र केसरी, भारत पारख, गौतम शर्मा, दीपेन्द्र सिंह सोलंकी, दीप्ति हाडा, कंचन गिदवानी, एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया, राकेश जैन, अश्विनी शुक्ला, अजय शर्मा पप्पू, नेहा शर्मा, मंजू ठाकुर, इंदु श्रीवास्तव, गुलशन यादव, नारायण पालीवाल, स्वाति कशीद, सचिन बंसल, विशाल यादव, वरुण पाल, हेमराज वाडिया, गोविंद पंवार, आकाश गर्ग रानू , रितेश शर्मा, नितिन शर्मा, दीपांश खण्डेलवाल, राजा कोठारी, दीपेश पचोरी, सुखविंदर मन्नी भाटिया, सौरभ खण्डेलवाल सहित बड़ी संख्या में समाजों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता व आम नागरिक उपस्थित थे।
इसके पश्चात होल्कर कॉलेज में सांसद शंकर लालवानी और नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने स्टूडेंट्स के साथ संवाद करते हुए सरदार पटेल जी के व्यक्तित्त्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प दिलवाया।इस अवसर पर हरप्रीत बक्शी, महेश पालीवाल, दीप्ति हाडा, स्वाति कशीद, वरुण पाल, नागेश माली, कॉलेज प्राचार्य अनामिका जैन, कॉलेज प्रशासनिक अधिकारी नागेश डगांवकर आदि उपस्थित थे।
इसके पश्चात शासकीय अटल बिहारी वाजपेयी आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में भी सांसद शंकर लालवानी और नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने छात्रों से संवाद किया। उसके पश्चात राऊ विधानसभा में विधायक मधु वर्मा के निवास पर विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों से, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक रमेश मेंदोला, महामंत्री सुधीर कोल्हे ने महिलाओं से, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 में बैरवा समाज की धर्मशाला में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग से सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक महेंद्र हार्डिया, महामंत्री कैलाश पिपले, नंदकिशोर पहाड़िया, राजेश उदावत आदि की उपस्थिति में, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 में सांसद लालवानी, सुमित मिश्रा, विधायक मालिनी गौड, महामंत्री महेश कुकरेजा आदि ने स्वामी प्रीतमदास सभागृह में सिंधी समाज से संवाद किया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 में सांसद लालवानी, नगर अध्यक्ष मिश्रा, हरप्रीत सिंह बक्शी, नगर मंत्री गुलशन यादव, विशाल यादव, संध्या यादव ने पिछड़ा वर्ग से संवाद किया।
13 नवंबर को निकलेगा सरदार@150 युनिटी मार्च
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और अभियान नगर संयोजक हरप्रीत सिंह बक्शी ने बताया कि 13 नवंबर को दोपहर 03 बजे मार्च चिकमंगलूर चौराहे से प्रारंभ होगा, जो जेल रोड़ होते हुए से रघुनाथपुरम् खातीपूरा मंदिर पर संपन्न होगा। मार्च में सरदार पटेल जी का बड़ा चित्र रहेगा। यात्रा में ढोल ताशे, नर्तक दल, महापुरूषों के वेश में बालक-बालिकांए शामिल रहेंगे। यात्रा का नेतृत्व सांसद श्री शंकर लालवानी करेंगे। मार्च के माध्यम से सरदार पटेलजी के कार्यों व विचारों का संदेश पहुंचाया जाएगा। जिन मार्गों से मार्च निकलेगा, वहां के रहवासियों, व्यापारियों द्वारा सड़कों पर रंगोली बनाकर, दीप जलाकर, वंदनवार सजाकर, पुष्पों से, रंग बिरंगे फीतों की कतरनों से जगह जगह मंच लगाकर पदयात्रियों का स्वागत किया जाएगा।
