इंदौर, । राष्ट्रीय मिर्गी दिवस के अवसर पर सोमवार 17 नवंबर को सुबह १०.30 बजे मनोरमागंज स्थित गीता भवन पर इंदौर मिर्गी विशेषज्ञ एसो. समिति एवं गीता भवन अस्पताल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम होगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. वसंत डाकवाले एवं सचिव डॉ. श्रीमती वीवी नाडकर्णी ने बताया कि 17 नवंबर को सारे देश में 28 शाखाओं के माध्यम से राष्ट्रीय मिर्गी दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। इसी श्रृंखला में एसोसिएशन के इंदौर चैप्टर द्वारा भी उक्त कार्यक्रम आयोजित कर मिर्गी के मरीजों, चिकित्सकों एवं पालकों को आमंत्रित कर उन्हें मिर्गी के रोग के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। इस अवसर पर सुबह 10 बजे से मरीजों का पंजीयन कर दोपहर 12.30 बजे से उनका मेडिकल चेकअप कर आवश्यक औषधियां भी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10.40 बजे सरस्वती वंदना के साथ होगा। गीता भवन हॉस्पिटल के मीडियल डायरेक्टर डॉ. जी.एम. भंडारी, डॉ. अनघा भागवत भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।
