इंदौर। इंदौर में एक महिला ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई। अज्ञात थकने वेब सीरीज में रोल दिलाने के नाम पर 50000 रुपया ठग लिए । यह मामला सामने आने के बाद इंदौर पुलिस में साइबर एडवाइजरी जारी की।
ठग ने महिला को लोकप्रिय वेब सीरीज दहाड़ 2 में मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की मां का किरदार दिलाने का झूठा वादा किया। झांसी में आकर महिला ने ठग को पैसे दे दिए। महिला आवेदिका के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें एक अज्ञात ठग ने वेब सीरीज में रोल दिलाने के नाम पर 50,000 रुपये ठग लिए। ठग ने महिला को “दहाड़-2” फिल्म/वेब सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा की मां का रोल दिलाने का झूठा वादा किया था।
*ठगी का तरीका:*
– ठग ने महिला से व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से संपर्क किया।
– QR कोड भेजकर UPI के माध्यम से ऑनलाइन रुपये प्राप्त किए।
– ठग ने महिला को झूठ कहा कि इंदौर में धर्मा प्रोडक्शन का कार्य गीता शर्मा मैडम देखते हैं।
– महिला ने 25 हजार रुपये एडवांस में दिए, फिर 25 हजार रुपये और दिए।
*इंदौर पुलिस की सायबर एडवाइजरी:*
– फिल्म/मॉडलिंग/वेब सीरीज में रोल दिलाने के नाम पर आने वाले अज्ञात फोन/मैसेज से सावधान रहें।
– कोई भी भुगतान करने से पहले एजेंसी/कंपनी की सत्यता की पुष्टि करें।
