इन्दौर
मेघदूत उपवन के सामने खन्ना दंपति को आज सुबह अपने विवाह की वर्षगांठ मनाना महंगा पड़ गया। नगर निगम की टीम ने जाकर उनका चालान बना दिया और २५००० रु. का जुमार्ना लगा दिया। इस बगीचे में सुबह के समय पर व्यायाम करने, दौड़ लगाने, एरोबिक्स करने के लिए जो लोग आते हैं वे लोग अपना जन्मदिन और विवाह की वर्षगांठ वहीं के साथियों के साथ बगीचे के सामने ही सेलिब्रेट करते हैं। यह सिलसिला बहुत समय से चल रहा है। आज सुबह भी यहां पर खन्ना दंपति के द्वारा अपने विवाह की वर्षगांठ मनाई जा रही थी। इस मौके पर उनके हर सुबह के साथी उनके साथ सेलिब्रेशन कर रहे थे। जब सेलिब्रेशन होगा तो निश्चित तौर पर कचरा भी होता है। इस स्थिति को देखकर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई। इस टीम के द्वारा खन्ना दंपत्ति का चालान बनाकर उन पर २५ हजार रु. का जुमार्ना लगा दिया गया। इस तरह से विवाह की वर्षगांठ मनाना महंगा साबित हो गया। निगम ने आज जिस तरह से कार्रवाई की है उसे देखते हुए अब लगता है कि आने वाले समय में कोई भी इस स्थान पर सेलिब्रेशन नहीं करेगा।
