पलासिया पुलिस ने .13 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चेकिंग के दौरान शुभम बोरासी निवासी बड़ी ग्वालटोली इंदौर को पकड़ा कुछ दिनों पहले पलासिया पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को पकड़ा था। इस आरोपी को शुभम ही ब्राउन शुगर सप्लाई करता था।क्राइम ब्रांच की टीम ने स्कूटी पर MD ड्रग्स लेकर घूम रहे दो बदमाशों को पकड़ा। उनके पास से 11.36 ग्राम MD ड्रग्स बरामद की गई है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 लाख 20 हजार रुपए है।
एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के बाद क्राइम ब्रांच की टीम सिलिकॉन स्वस्तिक गेट नंबर 3 धार रोड पर पहुंची, यहां दोनों संदिग्ध सड़क किनारे स्कूटी के साथ मिले जिन्होंने अपने नाम जफर पिता मौजूद खान निवासी चंदन नगर और शाहनवाज पिता रियाजुद्दीन निवासी चंदन नगर बताया। तलाशी में उनके पास से 11.36 ग्राम MD ड्रग्स बरामद की गई। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि दोनों सस्ते दामों में ड्रग्स खरीदकर शहर में नशे के आदी लोगों को ज्यादा दामों में बेचते थे। ज्यादा पैसा कमाने के लिए दोनों ड्रग्स बेचा करते थे। टीम उनसे ओर भी जानकारी निकाल रही है।
