अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के संभाग अध्यक्ष श्री सुभाष यादव जी ने बताया कि अहीर यादव समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन इस साल दलाल बाग में 25 दिसंबर 2025,गुरुवार को आयोजित किया जा रहा है, सम्मेलन को बड़े पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है इसमें देश ओर प्रदेश के बच्चे शिरकत करेंगे,अभी तक योग्य उम्मीदवार बच्चों ओर बच्चियां की 500 प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी है,सम्मेलन में कई व्यवस्थाओं को ध्यान में रखकर कई कमेटियां बनाई जा रही है साथ ही पूरे प्रदेश में मीटिंग का दौर भी चल रहा है, नए शहर अध्यक्ष के रूप में बंटी यादव जी ने कई व्यवस्थाओं को संभाल रखा है,
बंटी यादव जी ओर बब्बू यादव जी, बबला जी ने बताया इस सम्मेलन के साथ ही समाज के प्रतिभाशाली बच्चों का भी सम्मान किया जाएगा।
भाई हिमांशु यादव और श्याम यादव ने बताया कि सम्मेलन के शीघ्र एक माह पश्चात समाज की परिचय पुस्तिका का भी विमोचन कर दिया जाएगा।
इस सम्मेलन की विशेषता यह रहेगी की आज के AI के दौर तकनीकी की भरपूर मदद ली जा रही है उसी को ध्यान में रखकर समाज की वेब साइट्स ओर ऐप भी लॉन्च की जाएगी जिसमें सभी सामाजिक बंधुओं को सभी डेटा आसानी से उपलब्ध हो जायेगे। साथ ही मौके पर वैदिक पंडितों द्वारा कुंडली मिलान की भी व्यवस्था रहेगी।
सुभाष यादव जी ने बताया इस सम्मेलन का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी करेंगे उनके साथ राष्ट्रीय ओर प्रदेशीय गणमान्य जन भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे,
