
इंदौर
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्वच्छता को और अधिक बेहतर बनाने हेतु अवंतिका गैस लिमिटेड के सौजन्य से कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत प्राप्त 6 नवीन सीएनजी गार्बेज टिपर वाहनों का महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा लोकार्पण किया।
बड़े ही हर्ष का विषय है कि इंदौर नगर निगम द्वारा तीन वाहन देपालपुर नगर पालिका को प्रदान किए गए हैं।
लोकार्पण के शुभ अवसर पर एमआयसी सदस्य श्री अभिषेक बबलू शर्मा, श्री निरंजन सिंह चौहान सहित जनप्रतिनिधियों, अवंतिका गैस लिमिटेड के पदाधिकारियों एवं निगम अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
