अग्रवाल समाज महिला महासभा ने 251 मीटर की चुनरी एवं
56 भोग समर्पित कर धूमधाम से मनाया दादी का जन्मोत्सव

इंदौर, । अग्रवाल समाज महिला महासभा के तत्वावधान में मनोरमा गंज स्थित गीता भवन के सत्संग सभागृह में अग्रवाल सोशल माधवी ग्रुप के सहयोग से 200 से अधिक महिलाओं ने दादी जी के भव्य मंगल पाठ का अनूठा आयोजन मंगल ज्योत, चुनरी समर्पण, 56 भोग, ध्वजा, हल्दी एवं मेहंदी उत्सव के साथ धूमधाम से संजोया।
महासभा की संस्थापक श्रीमती राधा-राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी प्रेमचंद गोयल, विष्णु बिंदल, हितेश बिंदल, राजेश गर्ग, गोविंद सिंघल सहित अनेक अतिथियों ने शामिल होकर व्रतधारी महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों का स्वागत सीमा-श्याम अग्रवाल, संध्या-चौथमल गुप्ता, सुमन–संजय अग्रवाल, तारा-पुरुषोत्तम अग्रवाल, शीतल–मनोज अग्रवाल, वनिता-विवेक अग्रवाल, भावना-गोविंद अग्रवाल, दीपल-आनंद गर्ग, निशि-प्रमोद अग्रवाल, उषा-मुरारी अग्रवाल, दीप्ति-मुकेश अग्रवाल, खुशबू-अतुल अग्रवाल, लीना-कौशल अग्रवाल एवं सपना-संजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने किया और इस दिव्य उत्सव में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। इस अवसर पर दिनेश गोयल, संजय गोयल, महेश अग्रवाल, तरुण बंसल एवं किशन गुप्ता भी विशेषरूप से उपस्थित थे।मातृशक्ति ने इस उत्सव में दोपहर में दादी की भव्य मंगल ज्योत प्रज्वलित कर मंगल पाठ का पुण्य लाभ उठाया, तत्पश्चात 56 भोग समर्पित कर दादी का जन्मोत्सव भी धूमधाम से मनाया। उत्सव में दादी को 251 मीटर की चुनरी भी समर्पित की गई और ध्वजा, हल्दी एवं मेहंदी उत्सव को भी पोरे जोश और उल्लास के साथ आत्मसाध किया। इस दौरान बार-बार गीता भवन का सभागृह दादी जी के जयघोष से गूंजता रहा। कार्यक्रम में सुश्री दिशा विजय अग्रवाल का सम्मान भी किया गया।
