सिवनी

मप्र जन अभियान परिषद विकासखंड लखनादौन अंतर्गत नवांकुर संस्था देवर्षि नारद प्रचार-प्रसार समिति, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों एवं समाजकार्य के छात्र छात्राओं द्वारा जिला समन्वयक सौरव शुक्ला के निर्देशानुसार एवं ब्लॉक समन्वयक रीता वर्मा श्रीवास्तव की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में स्थानीय बिजना नदी पर बोरी बंधान कार्य किया।इस बोरी बंधान कार्य से खेती की सिंचाई में सहायता संभव हो सकेगी साथ ही मवेशियों के लिए पानी की व्यवस्था भी उपलब्ध होगी और ग्राम के नागरिकों को दैनिक उपयोग के लिए भी पानी उपलब्धता बनेगी। इस जल संचय अभियान से जलस्तर में भी बढ़ोतरी संभव है,बोरी बंधान कार्य में परामर्शदाता डॉ उमरन यादव,देवर्षिनारद प्रचार प्रसार नवांकुर संस्था प्रमुख मुकेश यादव,ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्य,समाजकार्य छात्र छात्राएं अंजनी,अशर्फी, आलिया,कुबेर,ग्राम पंचायत सचिव,पंचगण एवं ग्राम वासियों के सहयोग से बोरी बंधान का कार्य संपन्न हुआ।
