शहर की कानून व्यवस्था को मजबूत करने और असामाजिक तत्वों में खौफ पैदा करने के उद्देश्य से बीती रात जोन-४ पुलिस ने बड़े स्तर पर फ्लैग मार्च निकाला। डीसीपी आनंद कलादगी और एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिसबल ने संवेदनशील इलाकों की तंग गलियों और मुख्य मार्गों पर पैदल मार्च कर सुरक्षा का जायजा लिया। पुलिस का यह फ्लैग मार्च मुख्य रूप से थाना पंढरीनाथ, छत्रीपुरा और अन्य आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में निकाला गया। मार्च के दौरान पुलिस के आला अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से चर्चा की और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया, साथ ही, सार्वजनिक स्थानों पर खड़े संदिग्धों की तलाशी भी ली गई।
