इंदौर ।
चंदन नगर थाना क्षेत्र के जीएनटी मार्केट इलाके में एक महिला को उसके ही ससुराल वालों द्वारा जान से मारने की धमकी और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके सास, देवर और देवरानी उसे आए दिन ताने मारते हैं और अब उसे बिस्तर पर ला देने की खौफनाक धमकी दी गई है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता प्रभा पति विक्की पाल, निवासी गडरिया मोहल्ला जीएनटी मार्केट की शिकायत पर उसकी सास दुर्गा, पति कैलाश पाल, देवर सागर पाल, देवरानी पूजा पाल और नाना उर्फ ग्यारसीलाल शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रभा ने बताया कि कल शाम करीब ४ बजे जब वह अपने घर के पीछे श्वान घुमा रही थी, तभी इन आरोपियों ने उसे घेर लिया और ताने मारना शुरू कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। विवाद के दौरान आरोपियों ने एक सुर में कहा कि ‘अबकी बार इसको ऐसा मारेंगे कि यह ८ महीने तक बिस्तर से नहीं उठ पाएगी।’ प्रभा का आरोप है कि ये आरोपी अक्सर उसके साथ मारपीट करते रहते हैं और उसे लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
