
इंदौर
शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, किला भवन की प्राचार्य डॉ. बी. डी. श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में इको क्लब द्वारा पर्यावरण जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर से प्लास्टिक बोतलें, परीक्षा में उपयोग की गई पॉलिथीन एवं कैरी बैग एकत्र किए गए। साथ ही महाविद्यालय के बाहर स्थित चाय की दुकान से मिट्टी के कुल्हड़ तथा कैंटीन से खाली दूध के पाउच संग्रहित किए गए, जिनका उपयोग रीसाइक्लिंग के लिए किया जाएगा। संग्रहित सामग्री का उपयोग इको क्लब की कार्यशाला में “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” गतिविधि के अंतर्गत किया जाएगा, जिससे रचनात्मक एवं कलात्मक वस्तुओं का निर्माण किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वस्तुओं के पुनः उपयोग एवं पुनर्चक्रण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में प्रोफेसर रितु मथुरिया, डॉ. अमरीश, डॉ. आशीष कपूर, डॉ. फरीदा जोहर सहित महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं। संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन इको क्लब प्रभारी डॉ. पूजा जैन द्वारा किया गया।
