मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने रंग पंचमी के अवसर पर महाकाल मंदिर पहुंचकर ,बाबा महाकाल का पूजन अर्चन कर अभिषेक किया और प्रदेश की जनता की सुख समृद्धि की कामना की | शाम 6 बजे महाकालेश्वर मंदिर से ध्वज चल समारोह भी निकाला जाएगा, जिसमें शिव परिवार की झांकियां और बैंड मुख्य आकर्षण रहेंगे।
उज्जैन से निकलने वाली गेर में शामिल होने से पहले सीएम महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन किए और मंदिर से निकलने वाली पारंपरिक गेर की ध्वजा का पूजन किया। इस दौरान उन्होंने अखाड़ों के शस्त्रों की पूजा-अर्चना की और शस्त्र संचालन कर प्रदर्शन भी किया।
