रसकान स्वर साहित्य द्वारा 13 मार्च 2026 को शाम 6: 30 बजे इंदौर के हिंदी साहित्य समिति सभागार में पुराने गीतों से सजी सुरमई शाम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के आयोजक सूरज कानोड़िया सर ने बताया कि कार्यक्रम में शहर जाने माने गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे। मुख्य रूप से सूरज कानोड़िया सर, एडवोकेट संतोष अमोदे, संजू थनवार ऋषि जायसवाल, एडवोकेट क्षितिज व्यास मिथिलेश बावने के साथ ही सुनंदा ताई सुरीले गीत प्रस्तुत करेंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शानू कुमार सोनकर जी उपस्थित रहेंगे तथा विशेष अतिथि के रूप में राजू प्रजापत जी, ललित यादव जी, अजय जायसवाल जी, देवेन्द्र अग्रवाल जी होंगे। विशेष रूप से कार्यक्रम मे खेल जगत से डॉज बॉल के राष्ट्रीय सचिव श्री प्रवीण सांगते जी, डॉज बॉल से ही भारतीय महिला टीम कैप्टन राशि सांगते और एशिया में नंबर एक सॉफ्ट टैनिस प्लेयर निपुण सांगते को सम्मानित किया जाएगा।
