इंदौर अग्रवाल समाज हाइवे क्षेत्र पालदा के तत्वावधान में वरुण विक्ट्री परिसर सभा गृह में आयोजित भव्य गणगौर मेले में अग्रवाल-वैश्य समाज की 2 हजार से अधिक महिलाओं ने अपनी उत्साहपूर्ण मौजूदगी दर्ज कराई और शुभ सिटी से लेकर वरुण विक्ट्री तक गणगौर का बाना भी निकाला। मार्ग में जगह-जगह स्वागत मंच लगाकर बैंड-बाजों सहित निकले इस बाने का आत्मीय स्वागत भी हुआ।
संगठन के संस्थापक अरविन्द बागड़ी ने बताया कि गणगौर महोत्सव के दौरान महिलाओं के लिए बनी-ठनी, मिस्टर एंड मिसेज एसर-पार्वती, बिंजौरा सजाने सहित अनेक स्पर्धाएं भी आयोजित की गई। इस दौरान म्यूजिकल तम्बोला का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रथम विजेता को इलेक्ट्रिक कायनेटिक टू व्हीलर एवं लक्की ड्रा के साथ डेढ़ लाख रुपए से अधिक के पुरस्कार भी मुख्य अतिथि विजय मन्नालाल गोयल, प्रकाश अग्रवाल मोमबत्ती, प्रेमचंद गोयल, राजेश गर्ग केटी, विष्णु बिंदल एवं रामनारायण अग्रवाल ने भेंट किए। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम प्रभारी सतीश गोयल हरसूद, मनीष अग्रवाल, गोविन्द मोरनी, अभिषेक मित्तल, दिलीप नरेडी, निधि बागड़ी, दिलीप पालदा, ज्योति अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, विकास मित्तल, शीतल तोड़ीवाला, शशि एरन एवं अनिल अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. विभोर एरन ने किया।
